{"_id":"58cc33f54f1c1b295a32af20","slug":"broke-a-half-million-brass-by-breaking-the-factory-shutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री का शटर तोड़कर डेढ़ लाख का पीतल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री का शटर तोड़कर डेढ़ लाख का पीतल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
500 rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मापुर रोड स्थित एक फैक्ट्री से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की पीतल के पार्टस चोरी कर लिए । शटर तोड़कर घुसे चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उस्मापुर रोड निवासी प्रवीन यादव की घर से कुछ दूरी पर पीतल की बनने वाली कटआउट पार्टस की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार देर रात किसी समय फैक्ट्री का शटर काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने फैक्ट्री से करीब डेढ़ लाख रुपये के पीतल के कटआउट पार्टस चोरी कर लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब प्रवीन यादव फैक्ट्री पर पहुंचे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो काफी मात्रा में कटआउट पार्टस गायब थे। खास बात यह है कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्लांट का ताला तोड़कर ट्रैक्टर-ट्राली चोरी
बदमाशों ने ताला तोड़कर दो ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सरायघासी निवासी संजय यादव पुत्र राजपाल ने बताया कि सरायघासी में उनका रोडी बजरपुर का प्लाट है। होली की छुट्टी में लेबर अपने घर पर गई हुई थी।
प्लाट पर केवल एक गार्ड था। रात्रि में बदमाशों ने प्लाट का ताला तोड़कर उसमें खड़े दो ट्रैक्टर, दो ट्राली व अन्य सामान चोरी कर लिया। संजय ने ट्रैक्टर-ट्राली की कीमत 16 लाख रुपये बताई है।