{"_id":"586e76d74f1c1ba37815ac55","slug":"breaking-theft-locks-in-three-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर तीन दुकानों में चोरी
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कस्बा निवासी पवन गर्ग पुत्र प्रेम प्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात्रि चोरों ने शटर के ताले तोड़कर गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी और 20 हजार का सामान चोरी कर लिया।
धनौरा निवासी सुंदर पुत्र चूरामल ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का जाल काटकर दुकान में रखी एक लाख की नकदी और हजारों का परचून का सामान चोरी कर लिया। गुप्ता खल स्टोर के स्वामी ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी एक हजार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
अहिरपाड़ा स्थित बंद मकान का तोला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर चोरी कर लिए। परिवार बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गया था। वापस लौटने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अहिरपाड़ा निवासी सोनू बुधवार शाम दिल्ली के एम्स में अपनी बीमार बहन को देखने गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी, लैपटॉप, सोने के कुंडल, बैटरी, इनवर्टर समेत करीब 1.50 लाख का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचने पर सोनू को घटना की जानकारी मिली।