{"_id":"58712fd94f1c1b027915836b","slug":"breaking-locks-steal-jewelry-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ताले तोड़कर जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों के ताले तोड़कर जेवर चोरी
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सराफ की दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों के जेवरात चोरी कर लिए। निठारी निवासी राजू वर्मा ने बताया कि गांव वैर में सैनी मार्केट में उसकी सराफ की दुकान है। शुक्रवार को चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखी करीब ढाई किलों चांदी चोरी कर ली। वहीं वैर निवासी महेंद्र ने बताया कि सैनी मार्केट में उसकी भी सराफ की दुकान है।
विज्ञापन
चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखे करीब पचास हजार के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं सिकंदराबाद में सरकारी कालोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में बंधी एक भैंस, एक गाय और उसका एक बच्चा चोरी कर ले गए। सुरेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन