फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bouillon revelations, officials silence

खुलासे में झोल, अफसर भी मौन

Sun, 28 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bouillon revelations, officials silence
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
 हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप मामले में फजीहत झेल चुकी पुलिस छात्रा से गैंगरेप के मामले में भी सवालों में घिर गई। स्टेट हाईवे पर चलती कार में छात्रा से गैंगरेप मामले के खुलासे में कई झोल निकले। एसएसपी मामले की पूरी जानकारी देने से बचते रहे जबकि रविवार को दिनभर पुलिस के अधिकारी पीड़ित परिवार को मैनेज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस लाइन में एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने प्रेस वार्ता कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। एसएसपी ने यह नहीं बताया कि नितिन और पीड़ित छात्रा के बीच फोन पर कितनी बार बात हुई। सबसे पहले कॉल किसने किसको की।
विज्ञापन


नितिन अपने साथियों के साथ कार लेकर कितने बजे पीड़िता के गांव पहुंचा। छात्रा को कार में खींचने के बाद कहां-कहां ले गए। नशीला पदार्थ क्या था और कहां से खरीदा? चोरी की बाइक बरामद होने पर मीडिया के सामने पेश करने वाली पुलिस ने मीडिया के सामने वारदात में इस्तेमाल कार भी नहीं लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगरेप की जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ अपहरण की एफआईआर दर्ज क्यों की?

दो पुलिस चौकियों के सामने से गुजरे थे आरोपी
औरंगाबाद (ब्यूरो)। अगौता क्षेत्र के एक गांव से कालेज जाते समय कार सवारों द्वारा अगवा की गई छात्रा करीब 8 घंटे तक हैवानों के कब्जे में रही थी। कार सवार आरोपी छात्रा को औरंगाबाद पुलिस चौकी के सामने से होकर गुजरे थे। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लग सकी थी।

सूत्रों के अनुसार आरोपी जाडौल पुलिस चौकी के सामने से होते हुए बुलंदशहर-जहंांगीराबाद मार्ग स्थित गांव बुढ़ाना पहुंचे थे। 6 घंटे का समय आरोपियों ने वही गुजारा था। वही पर ही आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब 5 बजे आरोपी छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित काशीराम आवास के पास फेंक कर भाग गए।

वारदात के बाद कार से उतरवाई काली फिल्म
औरंगाबाद। तीनों आरोपियों ने दरिंदगी करने के लिए ही कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़वाई थी। वारदात के बाद कार की पहचान छिपाने की नीयत से उन्होंने काली फिल्म उतरवा भी दी थी। आरोपियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से करीब दस दिन पहले ही उन्होंने कार पर काली फिल्म बुलंदशहर में चढ़वाई थी।  

दो इस्माइला और एक खालौर का रहने वाला
गैंगरेप का मुख्य आरोपी नितिन जहांगीराबाद के गांव खालौर का है जबकि बिज्रेश पुत्र प्रकाश और राहुल पुत्र चमन औरंगाबाद के गांव इस्माईला के रहने वाले है। आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम देने की योजना करीब दस दिन पहले बनाई।

होगा डीएनए टेस्ट   लिए 14 सैंपल
हाईवे पर हुई गैंगरेप की वारदात में कितना सच है, इसका खुलासा अब डीएनए रिपोर्ट करेगी। स्वास्थ्य अफसरों ने पीड़िता छात्रा के 14 प्रकार के सैंपल लिए हैं। वहीं मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की उम्र करीब 15 से 16 बताई जा रही है। एक स्वास्थ्य अफसर ने बताया कि पीड़िता के बाल, नाखून, त्वचा, कपड़े समेत 14 प्रकार के डीएनए सैंपल लिए गए हैं।

तीनों आरोपियों का भी हुआ मेडिकल
गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल कराने के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी आरोपियों का डीएनए सैंपल नहीं लिया गया है।


डेढ़ किमी के रास्ते में किया अगवा
छात्रा के पिता ने बताया कि घर से स्कूल का रास्ता करीब डेढ़ किमी है। स्कूल की छुट्टी होने पर रोजाना 10 से 15 मिनट में घर पहुंच जाती थी। लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed