{"_id":"5883a9a24f1c1bfa7aeffb3b","slug":"bodies-found-hanging-from-a-tree-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव चचोई में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोग और परिजन हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव चचोई में कुछ ग्रामीण खेतों से होकर गुजर रहे थे।
ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से लटका हुआ गांव के जीतन (38) पुत्र जगत सिंह का शव देखा। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़, थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित अस्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन