{"_id":"748b57f10835a8696da9d00646f44967","slug":"bikers-looted-cash-and-jewelery-from-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दंपति से नगदी जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने दंपति से नगदी जेवरात लूटे
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
इस्माईला गांव के पास फिर सोमवार देर शाम बुलंदशहर से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी-जेवरात लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
गांव ईलना निवासी डंबर सिंह लोधी पत्नी के साथ पुत्री को दवा दिलाने के लिए सोमवार को बुलंदशहर गए थे। देर शाम वह बुलंदशहर से दवा लेकर लौट रहे थे।
तभी बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेटे पर इस्माईला रजवाहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवटेकर कर उन्हें रोक लिया।
फिर तमंचे के बल पर पांच हजार की नगदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर बुलंदशहर की ओर भाग गए।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करना भी मुनासिब नहीं समझा। इस्माईला गांव के पास 20 दिन के अंदर लूट की तीन वारदातें हो चुकी है इसके बाद भी एसओ ने फैटम पुलिस कर्मियों की तैनाती नही की है।
एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।