फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   biker hits constable trying to stop him

रुकने का इशारा किया तो चढ़ा दी सिपाही पर बाइक

Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
biker hits constable trying to stop him
 चौकी क्षेत्र में वाहन तलाशी के लिए रुकने का इशारा करने पर नशे में धुत बाइक सवार ने एक सिपाही पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके चलते सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को घेरकर दबोच लिया है। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर दो बजे चोला चौराहे पर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान सिपाही राकेश ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार रुकने का इशारा किया।

लेकिन नशे में धुत युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दरम्यान सामने खड़े सिपाही पर युवक ने बाइक चढ़ा दी और भागने लगा। बाद में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


युवक नशे में धुत था। आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed