{"_id":"57f141894f1c1b1e085746e4","slug":"bike-riding-couple-on-indecency-beaten-by-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से अभद्रता करनेे पर लोगों ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति से अभद्रता करनेे पर लोगों ने सिपाही को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास एक कांस्टेबल ने बाइक सवार दंपति से साइड लेने को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने महिला से अभद्रता करने के आरोप में कांस्टेबल की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में माफी मांगने पर पीड़ित ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4.30 बजे महिला अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। महिला के पति गाजियाबाद एलआईयू में कार्यरत हैं। दंपति बाइक पर एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार सिपाही ने साइड लेने को लेकर उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही शराब के नशे में धुत्त था।
उसने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें उसकी वर्दी भी फट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जज कंपाउंड चौकी ले आई। जज कंपाउंड चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि चौकी पर कांस्टेबल ने दंपति से माफी मांग ली। इसके बाद दोनो पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
सिपाही शिकारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और इस समय अलीगढ़ में तैनात है।