फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding accident Contractor's death

हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding accident Contractor's death
Accident

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के बाइक से भट्ठे पर जा रहे ठेकेदार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना कार्रवाई के ही शव को साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर निवासी सलमान(22) पुत्र दीन मोहम्मद भट्टे पर ठेकेदारी करता था। शुक्रवार तड़के वह बाइक से ककोड़ क्षेत्र स्थित भट्टे पर जा रहा था। सिकंदराबाद - जेवर हाईवे पर ग्राम झाझर में करीब 4.30 बजे बालाजी मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने सलमान को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सलमान की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में घायल युवक की मौत
 20 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए सराफा व्यापारी के पुत्र की नोएडा के एक अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 29 दिसंबर को औरंगाबाद के मोहल्ला सदर बाजार निवासी सराफा व्यापारी अर्जुन वर्मा का पुत्र गौरव वर्मा उर्फ गोलू (22) अपने तयेरे भाई नरेश वर्मा के साथ जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर से कुछ दूरी पर मेरठ जाने के लिए बस आने की प्रतीक्षा में खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बुलंदशहर की तरफ से आ रही मारूति वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें गौरव, नरेश और वसीम पुत्र रफीक निवासी जाहिदपुर घायल हो गए। हाफिजपुर थाना पुलिस ने तीनों घायलों को हापुड़ जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था लेकिन गौरव वर्मा की हालत गंभीर देख नोएडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां घायल गौरव ने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed