{"_id":"57af59814f1c1bf619ee464c","slug":"bike-riders-goons-beaten-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल छात्र सचिन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी पर दूध पहुंचाकर घर लौट रहे छात्र को बाइक सवार चार बदमाशों ने राड और डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम महाबतपुर गढ़ी निवासी दलित छात्र सचिन (17) पुत्र बाबूलाल शुक्रवार की रात को ग्राम महाबतपुर गढ़ी से दूध लेकर समकोला गया था। ग्राम समकोला में सतपाल की डेयरी पर दूध देकर वह बाइक से गांव लौट रहा था। मार्ग में गिरधरपुर नवादा मोड़ पर बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा तमंचों व लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
इसी दौरान उधर से गांव के कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्हें देखते ही बदमाश फायर करते हुए भाग गए। घायल सचिन को गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया। पुलिस ने रात्रि में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
शनिवार को प्रात: वह ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने पहुंचे। बाबूलाल का यह भी कहना है कि बदमाशों को एक गांव के कुछ लोगों ने भागने में मदद की।
थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने बाबूलाल की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
छात्र को मारपीट कर किया घायल
छात्र ने कॉलेज के लड़कों पर ही मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है । पीड़ित ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम जौली निवासी नीरज पुत्र महीपाल ने बताया कि वह नगर के अग्रसैन इंटर कॉलेज में पढता है।
तीन दिन पूर्व बाइक के साइड़ लगने को लेकर उसका कॉलेज के छात्रों से ही विवाद हो गया था। नीरज ने बताया कि शनिवार को जब वह कॉलेज पहुंचा तो कॉलेज की कुछ छात्राओं ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। नीरज ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।