फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bawaria gang murdered three person in hapur

बावरिया गैंग ने किया था हापुड़ में ट्रिपल मर्डर

Mon, 13 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
bawaria gang murdered three person in hapur
बावरिया - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में 20 दिन पहले डकैती के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर मामले में प्रशिक्षु आईपीएस ने बावरिया गिरोह के चार डकैतों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन को पुलिस तलाश कर रही है। डकैतों के पास से कार, 20 हजार रुपये नगदी और जेवरात बरामद किए गए हैं जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार है।
विज्ञापन



एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 11 जून की रात तलाशी के दौरान अगौता पुलिस को सूचना मिली कि चार संदिग्ध अन्हैड़ा मंदिर के पास कार लेकर खड़े हैं। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन



आरोपियों की पहचान मनोज पुत्र बुंदू बावरिया, शमवा पुत्र कदरू, पिंटू पुत्र शमवा निवासी हैदरनगर थाना हापुड़ नगर और जसवीर पुत्र संता निवासी जाईपुर थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के रूप में की गई। आरोपियों के पास लूट की कार, 20 हजार नगद और जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षुु आईपीएस संजीव सुमन के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पांच जून को ढकौली गांव के सात घरों में डकैती डाली थी। 31 मई को नरौरा थाना क्षेत्र के बेलौन गांव में डकैती डाली थी, जिसमें इनके तीन और साथी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed