{"_id":"58a893c74f1c1bab19d85f14","slug":"bank-lifted-50-thousand-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जेबकतरे ने उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में जेबकतरे ने उड़ाए 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में स्नैचर, मोबाइल छीनने वाले और जेब कतरे सक्रिय हैं। तीन दिन पहले जेबकतरों ने बैंक के अंदर एक ठेकेदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। ठेकेदार के अनुसार जेबकतरे का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शीतलगंज निवासी जयकिशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। तीन दिन पहले वह सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालने गया था। रुपये जेब में रखकर जब बैंक के गेट पर पहुंचा तो जेब कटी हुई थी। पीछे मुड़कर देखा तो कोई नहीं था।
विज्ञापन
जय किशन का दावा है कि जेबकतरे का चेहरा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।