फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt to disturb peace in city

सिखेड़ा गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 31 Jan 2016 11:37 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
attempt to disturb peace in city
सिखेड़ा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक धर्म विशेष के खिलाफ दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसके चलते गांव में तनाव हो गया है। पुलिस ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्दों को साफ करा दिया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सिखेड़ा गांव निवासी बाबू पुत्र अजीज ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव के कुछ लोग उसके घर के आसपास संदिग्ध हालात में चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह नींद खुली तो देखा कि उसकी दीवार पर धर्म संबंधी आपत्तिजनक शब्द लिख हुआ है। देखते ही देखते यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद एक धर्म विशेष के लोग पुलिस चौकी पहुंचे और पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।


पुलिस ने सतर्कता बरत मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक शब्दों को दीवार से साफ कराया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव फैल गया है। इसको लेकर पुलिस ने गांव में गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed