{"_id":"588ced1f4f1c1b0f71cf4b64","slug":"attempt-of-kidnap-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण की कोशिश, विरोध पर लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण की कोशिश, विरोध पर लूटी चेन
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की गई। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट कर आरोपी चेन लूटकर भाग गए। पीड़िता के पिता ने युवकों पर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
साठा निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 27 जनवरी की शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। बेटी के पीछे उसकी मां भी चल रही थी। तभी मोहल्ले का एक लड़का अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और छात्रा को जबरन खींचकर अगवा की कोशिश की।
तभी पत्नी ने भागकर बेटी को बचाया। असफल रहने पर आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट की और उसके गले से चेन लूटकर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि आरोपी आए दिन वारदात को अंजाम देते रहते है। जिसके चलते मोहल्ले में बहन-बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। नगर कोतवाली पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।