{"_id":"577166de4f1c1bc97379b833","slug":"attempt-child-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अगवा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता को खाना लेकर जा रही आठ वर्षीय मासूम को अनाज मंडी के पास दो बदमाशों ने जबरन टेंपो में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। बच्ची ने एक अपहर्ता का हाथ दांतों से काट कर खुद को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। शोर मचाने पर जब तक लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
काजीखेल मोहल्ला निवासी पप्पू अनाज मंडी में काम करता है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पप्पू की आठ वर्षीय बेटी वंदना अपने पिता के लिए टिफिन लेकर जा रही थी। तभी मंडी के पास दो बदमाश वंदना का मुंह भींचकर जबरन टेंपो में बैठाने लगे।
विज्ञापन
वंदना ने साहस दिखाते हुए एक अपहर्ता के हाथ पर अपने दांतों से काट लिया। जैसे ही बदमाश की पकड़ ढीली पड़ी बच्ची खुद को छुड़ाकर भागने लगी। दोबारा फिर से अपहर्ता उसे खींचने लगे, लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन