फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attack minor controversy entered the house, stones

मामूली विवाद में घर में घुसकर हमला, पथराव

Tue, 27 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attack minor controversy entered the house, stones
हमले के बाद मौके पर दहशतजदा परिवार।  - फोटो : ब्यूरो

बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक ने साथियों के साथ लाठी, अवैध हथियार से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट-पथराव में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 24 घंटे बाद छह नामजद छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला कुछ दिन पूर्व जिम में दो समुदायों के युवकों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है। झाझर निवासी अच्छे खां पुत्र सुबराती ने बताया सोमवार की दोपहर 3.30 बजे उसके भतीजे आजाद पुत्र सद्दीक की बाइक ककोड़ चौराहे पर गांव शेरपुर निवासी सोनू पुत्र वीरेंद्र की  बाइक से टकरा गई थी।
विज्ञापन


बाइक टकराने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। अच्छे खां ने बताया कि शाम 5.30 बजे सोनू अपने भाई कलवा, गांव निवासी गौरव पुत्र विनोद, शेट्टी पुत्र बिजेंद्र, ककोड़ निवासी दीपक पुत्र मनोज, भगवानपुर निवासी सोनू पुत्र  रघुराज व आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडो, अवैध हथियारों से मारपीट करते हुए पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलवा ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया। हमले में अच्छे खां और उनकी पत्नी समीना गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस ने अच्छे खां की तहरीर पर सोनू, कलवा, दीपक, गौरव, शेट्टी, सोनू सहित छह अज्ञात के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की है।

छह नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। - केपी सिंह, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed