{"_id":"574c8a374f1c1bf551109160","slug":"atm-card-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 59 हजार निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 59 हजार निकाले
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
Updated Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
किसी शातिर युवक ने गाजियाबाद में प्राईवेट कंपनी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित मोदीनगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड महेश कुमार गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर में अपने साढू़् के यहां आया हुआ था। सैदपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से वह रुपये निकालने गया। कई बार प्रयास करने पर भी जब रुपये नहीं निकले तो वहां खड़े एक युवक ने मदद की पेशकश की ।
उसने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसने रुपये निकालने का नाटक किया और एटीएम खराब बताया। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते से 59 हजार रुपये निकल चुके हैं। महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है।