फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   animal trader robbed

जहरखुरानों ने पशु व्यापारी से 60 हजार रुपये लूटे

Wed, 21 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 21 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
animal trader robbed
लूट के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सलेमपुर थाना क्षेत्र में जहरखुरानी गिरोह ने एक पशु व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे 60 हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों ने पशु व्यापारी को ईदगाह रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। व्यापारी बेलौन में लगने वाली पशु पैंठ में पशु खरीदने जा रहा था।

विज्ञापन


 मिली जानकारी के मुताबिक, याकूबपुर गांव निवासी अजब सिंह(47) पशुओं को खरीदने और बेचने का काम करता है। प्रत्येक बुधवार को नरौरा के बेलौन क्षेत्र में पशु पैंठ लगती है। इसमें दूर-दूर से पशु व्यापारी पशु खरीदने के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार रात अजब सिंह गांव से बेलौन पैंठ में जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


उसके पास 60 हजार रुपये भी थे। अजब सिंह का कहना है कि रास्ते में उसे जहरखुरानी गिरोह के तीन लोग मिल गए। उन्होंने अपने जाल में फंसाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही अजब सिंह बेहोश हो गया। जहरखुरानी उसे सलेमपुर थाने के पास फेंककर चले गए। बुधवार सुबह राहगीरों ने उसे ईदगाह रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम में पहुंचाया। होश में आए अजब सिंह ने सलेमपुर पुलिस को भी सूचना दे दी है।

गर्ग नर्सिंग होम के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से अजब सिंह की हालत बिगड़ी है। फिलहाल अजब सिंह हालत में सुधार है। वहीं सलेमपुर पुलिस ने मामले में कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है।

दो युवकों से पांच हजार रुपये लूटे
रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।  मंगलवार देर शाम सिकंदराबाद के गांव महेपा निवासी मनोज और हरीश बाइक से रिश्तेदारी में शिकारपुर जा रहा था।


बगराई गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed