{"_id":"57b4acbf4f1c1b1f176eacd0","slug":"anil-dujana-sharp-shooter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल दुजाना का शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनिल दुजाना का शार्प शूटर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में सहकारी समिति के सचिव से 10 लाख की लूट में पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के शूटर और पांच हजार के इनामी बदमाश गुडूडू को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात जेल चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने चेकिंग के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र हरीचंद निवासी ग्राम भभोकरा जेवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि गुड्डू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 मई को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में सहकारी समिति के सचिव देवीनंदन शर्मा से हथियारों के बल दिनदहाड़े 10 लाख रुपये लूटे थे। वारदात के बाद से गुड्डू फरार था। पुलिस ने गुड्डू पर पांच हजार का नाम घोषित किया था।
विज्ञापन