{"_id":"58efcecc4f1c1b9106cf5384","slug":"angered-murder-married-woman-kabin-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर भड़के परिजन थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर भड़के परिजन थाने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्ला रामनगर निवासी कुलदीप वर्मा की विवाहित पुत्री शोभा वर्मा (22) की मौत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने पर हंगामा कर दिया।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।कुलदीप वर्मा के अनुसार उसकी पुत्री शोभा की शादी 29 अप्रैल 2015 को ग्राम गौराला थाना जटटारी जिला अलीगढ़ निवासी राजू वर्मा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
ससुराल वालों की ओर से बेटी को दहेज के लिए तंग करने पर उनके खिलाफ 6 दिसम्बर 2016 को थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में शोभा के पति, ससुर, सास व दो ननदों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
कुलदीप का आरोप है कि बेटी का गर्भपात कराने के लिए ससुराली उसे जबरदस्ती दवा पिला रहे थे जिससे उसकी दोनों किडनी खराब हो गईं। तब उसके ससुराल वाले इलाज कराने के बजाय पिटाई करके उसे गाड़ी में डालकर गुलावठी छोड़ गए।
शोभा ने इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि एक दरोगा ने जांच के दौरान दो आरोपी महिलाओं नाम रिपोर्ट से निकाल दिए। इस पर परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।