फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   And two women died in road

सड़क हादसों में महिला समेत दो की जान गई

Tue, 15 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
And two women died in road
कार एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन

जनपद के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार शाम हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक बैल की जान भी चली गई। जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी सरजीत (20) अपनी पत्नी भारती(19) और गांव की शीतल(35) के साथ अनूपशहर में गंगा स्नान करने गए थे। शीतल अपने बेटे ललित (11), बेटी गौरी (8) और ददिया सास शारदा निवासी गवां रजपुरा जिला संभल को भी बैल-गाड़ी में अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7 बजे अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर नई मंडी चौकी क्षेत्र में धनौरा के पास अज्ञात कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। बुग्गी में बैठे सभी लोग दूर जा गिरे। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बैल को टक्कर मार दी, जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई। शीतल गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सरजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शीतल के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह सोमवार शाम करीब 5.30 बजे ग्यारहवां मिल चौकी के पास पैदल ही गांव जा रहे थे।


तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र योगेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed