{"_id":"778d8207b5945d45a31d864391ae997f","slug":"amount-of-duped-money-to-be-recovered-from-officers-involved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर घोटाले में फंसे अफसरों से होगी रिकवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीडर घोटाले में फंसे अफसरों से होगी रिकवरी
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन में फीडर घोटाले में फंसे अफसरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
एक मामले में चार अफसरों पर सात लाख रुपये की रिकवरी किए जाएंगे, जबकि दूसरे मामले में भी चार्जशीट जारी कर दी गई है। मामले में एक एसई समेत दो एक्सईएन, दो एसडीओ और दो जेई फंसे हुए हैं।
अनूपशहर के जिनाई और सिरौरा बिजलीघर के फीडर निर्माण में करीब 11 लाख रुपये के सामान का गबन हुआ था। इसमें एसई से लेकर जेई तक चार अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली।
एमडी के निर्देश पर हुई जांच में चारों अफसर दोषी पाए गए। इसके अलावा स्याना-किरौंठी लिंक लाइन में 39 लाख रुपये के सामान को ठेकेदार ने गबन कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में भी ठेकेदार राकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। मामले में भी एसई से लेकर जेई तक भूमिका संलिप्त मिली।
चारों अफसरों को चार्जशीट जारी कर जिनाई-सिरौरा फीडर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट ऊर्जा सचिव को भेजी गई थी। मामले में तत्कालीन एसई आरएस प्रसाद, तत्कालीन एक्सईएन जहांगीराबाद दिनेश यादवेंदु और तत्कालीन एसडीओ और जेई पर सात लाख रुपये की रिकवरी निकाली गई है।
इसके अलावा स्याना किरौंठी लिंक लाइन मामले में तत्कालीन एसई आरएस प्रसाद, तत्कालीन एक्सईएन स्याना सुभाष चंद्रा, तत्कालीन एसडीओ राहुल गुप्ता और जेई के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है।