फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ambedkar manipulated photos posted on the website

छेड़छाड़ कर अंबेडकर की फोटो वेबसाइट पर डाली

Tue, 21 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar manipulated photos posted on the website
अंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन

सोशल साइट पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल साइट पर डाल दी गई। इससे गुस्साए दलित समाज ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
  साथ ही चेताया है कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

सिविल कोर्ट में भानुप्रकाश और संसपाल सिंह ने बताया कि फूलपुर निवासी युवक ने 18 फरवरी को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का फोटो गलत मंशा से छेड़छाड़ कर सोशल साइट  पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते अंबेडकर के इस अपमान से दलित समाज में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में आक्रोशित दलित समाज के लोग लामबंद होकर मंगलवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ साइबर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। शिकायत देने वालों में दीपक, नेत्रपाल, सतेंद्र, योगेश, सुरेंद्र, सुरेंद्र, सोहनलाल, विमल, राजबहादुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed