{"_id":"570e8c634f1c1b8a5d4a6b8b","slug":"alpawas-recommended-cancellation-of-the-recognition-of-the-interior","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पावास गृह की मान्यता रद्द करने की सिफारिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्पावास गृह की मान्यता रद्द करने की सिफारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी के लक्ष्मी अल्पावास गृह की मान्यता रद्द करने की सिफारिश कर दी गई है। लक्ष्मी अल्पावास गृह महिला कल्याण समिति के अनुमति के बगैर चल रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने निदेशक महिला समाज कल्याण बोर्ड को रिपोर्ट भेज अल्पावास गृह को बंद कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
गत शुक्रवार को लक्ष्मी अल्पावास गृह से चार लड़कियां गायब हो गई थीं। रविवार को शमां नाम की एक लड़की को बरामद कर लिया गया। करीब 14 माह पूर्व भी पांच लड़किया गायब हो गई थीं। जिनमें चार बरामद हुईं थीं। कुल मिलाकर अभी भी चार लड़कियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
इसके चलते जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जांच की। जांच में सामने आया है कि जिस समय लड़कियां गायब हुई उस समय अल्पावास की संचालिका और अधीक्षिका वहां मौजूद नहीं थी। इसी चूक का फायदा उठाकर चारों लड़किया गायब हो गईं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लड़कियां चार दिन से भागने की प्लानिंग बना रही थीं। इसकी भनक लक्ष्मी अल्पावास गृह के एमडी और अधीक्षिका को थी। इसके बावजूद कोई सतर्कता नहीं बरती गई। नतीजतन लड़कियों को गायब होने का समम मिल गया।