{"_id":"58d6bd144f1c1b1a191a2968","slug":"allegations-of-viral-video-embedded-on-husband2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया वीडियो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर लगाया वीडियो वायरल करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला चिकित्सक के वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया। महिला चिकित्सक ने अपने पति और उसके दोस्त पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। महिला चिकित्सक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को एसएसपी को दी तहरीर में महिला चिकित्सक ने कहा है कि उसने पति के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है। बच्चों की कस्टडी के लिए मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि महिला डाक्टर के पति ने एक वीडियो अपने एक साथी से सोशल मीडिया पर वायरल कराया।
विज्ञापन
इसमें उसे और उसके माता-पिता को बच्चे से मारपीट करते हुए दर्शाने की कोशिश की गई। आरोप है कि महिला चिकित्सक के पति ने बच्चों का दिमाग पोल्यूट करके उसे और उसके माता-पिता को गालियां दिलवाईं। बच्चों को गुमराह करके काफी अभद्रता कराई गई।
विज्ञापन
उनके इस दुर्व्यवहार पर सिर्फ माफी मांगने के लिए कहा गया। वीडियो से कांट-छांट करके इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। महिला चिकित्सक ने अपने पति और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं महिला चिकित्सक के पति ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।