{"_id":"587fbfc04f1c1bd804eff46b","slug":"after-three-months-of-trying-to-rape-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महीने बाद रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
rap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर तकरीबन तीन महीने बाद दो लोगों के खिलाफ मां-बेटी से रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। नगर निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 20 अक्तूबर 2016 को नगर के मोहल्ला हरीशाह निवासी तरुण अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुस आया । उसने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी पत्नी को कमरे में खीच लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
तभी उनकी बड़ी बेटी पहुंच गई । उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया कि उसने पत्नी और बेटी का मेडिकल कराकर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस में तहरीर दी। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी किरणपाल उर्फ हाथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।