फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   acid attack case Not Friendship Was put on acid.

फ्रेंडशिप नहीं करने पर डाला था तेजाब

Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
acid attack case Not Friendship  Was put on acid.
थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ीबकापुर में एसिड अटैक के पीछे पीड़िता का आरोपी के फ्रेंडशिप ऑफर का ठुकराना रहा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी को दिए बयान में पीड़िता रुबीना ने खुलासा किया कि आरोपी  राजकुमार छह महीने से उस पर फ्रेंडशिप के लिए दबाव बना रहा था।

हालांकि 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति भारी रोष है।
बता दें कि शनिवार की देर रात गांव मूढ़ीबकापुर निवासी हबीब अंसारी की 20 वर्षीय पुत्री रूबीना के चेहरे पर आरोपी राजकुमार ने ने तेजाब उड़ेल दिया था।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने राजकुमार उर्फ तिरमल को नामजद किया था। मंगलवार की देापहर एक बजे आईओ अखिलेश पाठक पीड़िता के बयान लेने दिल्ली के  सफदरगंज अस्पताल पहुंचे।


आईओ के अनुसार रूबीना ने बताया कि राजकुमार पिछले 6 माह से उससे फ्रेंडशिप करना चाह रहा था। वह हर बार इनकार कर देती थी।

 मंगलवार दोपहर 3 बजे सीओ सिटी अभिषेक यादव मामले की तफ्तीश में औरंगाबाद थाने पहुंचे और पीड़िता के पिता हबीब अंसारी, मां बुन्दो, बेटी शबनम और छोटी के अलग-अलग बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


 एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि नामजद आरोपी के दिल्ली में छुपे होने की आशंका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ आरोपी

तेजाबकांड में सीधे तौर पर थाना पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। पहले ही दिन आरोपी का सामने आने पर भी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेना उचित नहीं समझा।

 जिस कारण आरोपी का परिवार मौका पाकर गांव से भाग जाने में कामयाब रहा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर झूठा आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed