{"_id":"57cb18f74f1c1ba4242ccd4b","slug":"accused-registered-doctor-s-clinic-raided-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, सील
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप का क्लीनिक सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता के अबार्शन के मामले में अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर स्वास्थ्य अफसरों ने शनिवार को छापा मारा। इसकी भनक लगते ही अपंजीकृत चिकित्सक मौके से फरार हो गया। इस पर स्वास्थ्य अफसरों ने क्लीनिक सील कर आरोपी के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गत दिनों जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी रेप पीड़िता के अबॉर्शन का मामला सामने आया था। सीएमओ की जांच में पता चला था कि हजरतपुर निवासी अपंजीकृत चिकित्सक बिजेंद्र कुमार ने पीड़िता को गर्भपात के लिए दवा दी थी।
विज्ञापन
शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने हजरतपुर निवासी अपंजीकृत चिकित्सक बिजेंद्र कुमार के क्लीनिक पर छापा मारा। छापेमारी से ऐन पहले अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंदकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अफसरों ने बताया कि यदि सात दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया तो आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की भी मदद ली जा सकती है।
टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। अंतिम नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। तय समय में जबाव नहीं देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ