फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accused of Nagma murder case arrested.

नगमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
accused of Nagma murder case arrested.
मोहल्ला व्यापारियान में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि खुर्जा निवासी जमील ने तहरीर में बताया था कि शनिवार को मोहल्ला व्यापारियान निवासी उनकी नवविवाहिता पुत्रवधू नगमा पति व देवर के साथ कार से ससुराल लौट रही थी।
विज्ञापन


तभी लूटपाट के दौरान व्यापारियान निवासी नन्ने पुत्र इस्लाम, इकबाल, अय्यूब, इस्लाम पुत्रगण हबीब ने नगमा के सिर में गोली मार दी थी, जिससे नगमा की रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने मुख्यआरोपी नन्ने को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ब्रमेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।


पूछताछ के दौरान नन्ने ने पुलिस को बताया कि वह नगमा से मोहब्बत करता था। बावजूद इसके उसका निकाह दूसरी जगह कर दिया गया था। नगमा और उसके परिवार से बदला लेना चाहता था। पुलिस ने नन्ने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed