{"_id":"da74ec8a25ddbd4ac8b9f53333b34168","slug":"accused-of-fraud-from-cricketer-bhuvneshwar-s-father-will-be-shifted-from-local-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर के पिता से ठगी का आरोपी जाएगा दूसरी जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुवनेश्वर के पिता से ठगी का आरोपी जाएगा दूसरी जेल
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर भुवनेश्वर के पिता को जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले जेल में बंद आरोपी रनवीर पर शासन ने शिकंजा कस दिया है।
शासन के आदेश पर रनवीर को बुलंदशहर जेल से महाराजगंज जेल शिफ्ट किया जाएगा। रनवीर पर ठगी के अलावा जेल में रहते हुए भुव्वी के पिता को धमकाने का आरोप है।
वहीं, बलिया जेल में बंद अपराधी रमेश सिंह उर्फ काका को बुलंदशहर जेल में लाया जाएगा। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी रनवीर पर संपत्ति के विवाद में अपने ही परिवार के नौ लोगों की हत्या का आरोप है।
वर्ष 2008 से रनवीर जिला कारागार में बंद है। बता दें कि क्रिकेटर भुवनेश्वर के पिता ने रनवीर से कुछ जमीन का 80 लाख रुपये में सौदा किया। रुपये लेने के बाद बैनामा के समय रनवीर मुकर गया।
भुव्वी के पिता ने मेरठ के इंचौली थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद रनवीर ने जेल से भुव्वी के पिता को धमकी दी।
शासन ने जेल में रहते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने वाले आठ बंदियों की जेल जनहित में बदली जा रही है। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उन्हें आदेश नहीं मिला है।