{"_id":"587e69244f1c1bd804efe60d","slug":"accountant-half-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से डेढ़ लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से डेढ़ लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में गांव रौंडा के पास बाइकर्स बदमाशों ने एक इलेक्ट्रानिक सामान के थोक कारोबारी के मुनीम से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए काफी देर कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। खबर लिखे जाते तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर सिटी के मोहल्ला कृष्णानगर में बिजली के सामान के थोक कारोबारी कपिल अग्रवाल के मुनीम चचंल मित्तल मंगलवार की जहांगीराबाद आए थे। वह देर शाम अपने एक साथी के साथ बाइक से क्षेत्र से कैश कलेक्शन करने के बाद बुलंदशहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मुनीम चंचल के मुताबिक जैसे ही वह गांव रौंडा के पास पहुंचे तो पहले से पीछा कर रहे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे दिखाकर रुपयों भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। बैग में कलेक्शन एक लाख 45 हजार रुपये थे। मुनीम ने किसी राहगीर की मदद से स्थानीय पुलिस को फोन से सूचना दीञ।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांफी देर तक कांबिंग की, लेकिन उसे कोई सफलता नही मिली। कोतवाल श्यामवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।