फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पहले पत्नी फिर खुदका गला रेता, गंभीर

पहले पत्नी फिर खुदका गला रेता, गंभीर

Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले पत्नी फिर खुदका गला रेता, गंभीर
पहले पत्नी फिर खुद का गला रेता, गंभीर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गृह क्लेश में पति ने पहले पत्नी और फिर अपना गला भी रेत लिया। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दंपति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी धर्मपाल (50) पूर्व में भगत का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह गांव में कबाड़े की दुकान पर काम कर रहा था। बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती (42) के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर घर में कलह रहती थी और वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे उन्होंने धर्मपाल के घर में रोने चीखने की आवाज सुनी। इस पर वह उसके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा तो धर्मपाल की पत्नी रामवती खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और उनका गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। वहीं, धर्मपाल भी खून से लथपथ थे और उनका भी गला कटा हुआ था। धर्मपाल के तीनों बच्चे बेटी चिंकी (18), बेटा विक्की (16), प्रिंस (15) पास खड़े रो रहे थे। बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दंपति को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसआई उजेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मपाल बेरोजगार था। जांच में प्रकाश में आया है कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर घर में कलह रहती थी। शनिवार रात में उसने चाकू से पहले पत्नी फिर खुद का गला रेत लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed