फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रिटायर्ड फौजी के मकान से दस लाख का माल चोरी

रिटायर्ड फौजी के मकान से दस लाख का माल चोरी

Sat, 11 Aug 2018 06:05 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के मकान से दस लाख का माल चोरी
रिटायर्ड फौजी के मकान से दस लाख की चोरी
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के पानी की टंकी स्थित नई बस्ती कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात रिटायर्ड फौजी के मकान में घुसकर चोरों ने नकदी-ज्वेलरी समेत करीब दस लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह जाग होने पर पीड़ित को वारदात की जानकारी मिली। पीड़ित ने जंक्शन चौकी पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

बृहस्पतिवार रात नई बस्ती कॉलोनी निवासी फौज से रिटायर्ड कृष्णदत्त अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे की आलमारी में रखे करीब 80 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान समेत करीब 10 लाख का माल साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह सब देख कर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मामले में पीड़ित कृष्ण दत्त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed