फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब! देवर करता है छेड़छाड़, पति भी करता है दरिंदगी

साहब! देवर करता है छेड़छाड़, पति भी करता है दरिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
साहब! देवर करता है छेड़छाड़, पति भी करता है दरिंदगी
ससुरालवालों पर लगाया छेड़छाड़, उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। विरोध करने आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी देवर ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब अन्य परिजनों से मामले की शिकायत की तो ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। आरोपी पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर नंदोई समेत कुल छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ध्रुवभूषण दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed