फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी का अपहरण, भाई को बांधकर खेत में फेंका

किशोरी का अपहरण, भाई को बांधकर खेत में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण, भाई को बांधकर खेत में फेंका

विज्ञापन
किशोरी का अपहरण, भाई को बांधकर खेत में फेंका
जहांगीराबाद। गांव फतेहपुर स्थित एक भट्टे के निकट कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार भाई-बहन को रोक लिया। बदमाशों ने बाइक सवार युवक को बांधकर खेत में फेंक दिया और उससे नगदी व मोबाइल लूट लिया। जबकि, उसकी रिश्तेदार 13 वर्षीय बहन को आरोपी बदमाश अपहरण कर अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहृत किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद कोतवाली में थाना खानपुर के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री पास के गांव स्थित अपने मामा की बेटी की शादी में शरीक होने गई थी। शादी पास ही के गांव जाड़ौल स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को थी। पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी पुत्री रविवार रात शादी से अपने रिश्ते के भाई के साथ बाइक पर बैठकर गांव लौट रही थी। देर रात करीब 12 बजे गांव फतेहपुर के भट्टे के पास एक कार ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। साथ ही आरोपियों ने रिश्ते के भाई के साथ मारपीट की और उसको बांधकर एक खेत में डाल दिया। कार सवार युवक उनकी बेटी का अपहरण कर ले गऐ। पीड़ित भाई ने बताया कि आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपऐ की नगदी व मोबाइल भी लूट लिया। किशोरी के भाई की माने तो बदमाशों के सामने वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए काफी गिड़गिड़ाया था। लेकिन, अपहरणकर्ता नही माने और किशोरी को कार में डाल कर ले गए। किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी तो महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह एसएसपी, एसपी देहात, एसपी सिटी समेत कई सर्किल के सीओ व कई थानों की पुलिस समेत फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घंटो तक आरोपियों की गिरफ्तारी व किशोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नही मिली। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उनकी पुलिस से कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

----
पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों साजिद निवासी गांव जाड़ौल, विशाल व प्रशांत के विरुद्ध अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं किशोरी की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर घटना को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
----
पुलिस ने रिपोर्ट में लूट की धारा को हटाया
जहांगीराबाद। रविवार देर रात आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देते हुए युवक से 20 हजार रुपए की नगदी व उसका मोबाइल लूट लिया, लेकिन पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में कहीं भी लूट का जिक्र नही किया है। घटनास्थल पर भी पीड़ित ने 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट की बात कही थी। उसकी बात न सुनकर पुलिस ने आनन फानन में किशोरी के पिता से तहरीर लिखवा ली। इस तहरीर में कही भी लूट का जिक्र नही किया गया है।
--
सदमे से दुल्हन के पिता की बुआ ने दम तोड़ा
जहांगीराबाद। इस घटना से सदमे में दुल्हन के पिता की सगी बुआ ने दम तोड़ दिया। सगी बुआ दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और वह भी परिजनों के साथ शादी में शरीक होने गई थी। परिजनों के मुताबिक घटना को सुनकर बुआ उम्र 60 वर्ष की तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गांव ले गए। चिकित्सकों को भी दिखाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। -----------------
अपहरण के आरोपी के घर हमला, तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास
- हालत बिगड़ते देख देर रात ही विभिन्न थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से छात्रा को अगवा करने में जिस साजिद नाम के युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया है, वह इसी गांव का रहने वाला है। वारदात से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी। आगजनी करने का प्रयास किया। घर में मौजूद परिजनों पर हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ मुख्य आरोपी के पिता को उठाकर ले गई और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है।
रविवार रात खानपुर थाना क्षेत्र के गांव के मैरिज होम में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात यहां से लौटते वक्त क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा का उसके भाई के सामने कार सवारों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर भाई से मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर फेंक गए। छात्रा के पिता ने अपहृताओं की शिनाख्त की। पिता के मुताबिक, अपहृर्ता शादी समारोह में आए हुए थे। जैसे ही उनकी बेटी अपने भाई के साथ गांव के लिए निकली तो अपहृर्ता भी पीछे-पीछे निकल लिए। छात्रा के पिता ने मुख्य आरोपी की पहचान साजिद निवासी जाड़ौल के रूप में की। अपहरण से आक्रोशित परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात करीब ढाई बजे जाड़ौल गांव में आरोपी साजिद के घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद सदस्यों की जमकर पिटाई की। सारा सामान तहस-नहस कर दिया। घर में आग लगाने का भी प्रयास हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आक्रोशित भीड़ आरोपी के पिता को उठाकर ले गई। रास्ते भर आरोपी के पिता को पीटा और जहांगीराबाद कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
----
तड़के थाने पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर
उधर, पिता के हिरासत में होने की खबर मिलते ही आरोपी साजिद ने जहांगीराबाद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साजिद ने खुद को निर्दोष बताया। साजिद ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दोस्तों के साथ बाइक से इस शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह गांव लौट आया था। इस घटनाक्रम से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस अब साजिद के मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन निकलवा रही है।
---
वीडियो फुटेज देख रही पुलिस
शादी समारोह में कौन-कौन लोग आए हुए थे। छात्रा के तुरंत बाद कौन-कौन लोग समारोह से निकल गए। यह जानने के लिए पुलिस शादी समारोह की वीडियो फुटेज देख रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने जाड़ौल के साजिद को हिरासत में ले रखा है। उसके एक दोस्त को भी उठा लिया है। साजिद से पूछा जा रहा है कि वह किसके साथ यहां आया था। इसके बाद सारे दोस्तों के मोबाइल की सीडीआर का मिलान करके अन्य सुराग निकाले जाएंगे।

---
छात्रा का भाई चिल्लाता रहा, नहीं रुकी पुलिस
अपहृर्ता कार में सवार थे। यह कार औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर खड़ी हुई थी। अपहृर्ता छात्रा और उसके भाई को पहले एक खेत के अंदर ले गए। यहां छात्रा के भाई की पिटाई की गई। पीड़ित युवक का कहना है कि इस दौरान यूपी-100 की पीआरवी गाड़ी वहां से गुजर रही थी। चिल्लाने पर भी पुलिसकर्मियों ने आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने इतनी रात में सड़क पर लावारिस खड़ी कार को देखना भी उचित नहीं समझा। यदि पुलिस लावारिस कार देखकर रुक जाती तो शायद अपहरण की वारदात नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed