फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नुमाइश में मासूम गुम, नगर कोतवाल बोले चौकी पर जाओ..

नुमाइश में मासूम गुम, नगर कोतवाल बोले चौकी पर जाओ..

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नुमाइश में मासूम गुम, नगर कोतवाल बोले चौकी पर जाओ..
नुमाइश में मासूम गुम, नगर कोतवाल बोले चौकी पर जाओ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पुलिस की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आया है। पुलिस मासूमों की जिंदगी के प्रति कितनी सचेत है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नुमाइश में गुम हुए बच्चे की शिकायत नगर कोतवाल से की गई तो उन्होंने नुमाइश चौकी पर जाने की सलाह दे डाली। मामले में एक व्यक्ति ने ट्विटर के जरिए आला अफसरों से शिकायत की है। जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बता दें कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे जिला प्रदर्शनी के दिल्ली रोड स्थित एक गेट की तरफ करीब ढाई वर्षीय मासूम अपने माता-पिता से भटक गया था। जिसे वहां मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। लेकिन, मासूम बच्चा अपने मां-पिता को याद कर बार-बार बिलख रहा था। लोगों ने इस दौरान मासूम के परिजनों की आसपास खोज की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। जिसके बाद एक व्यक्ति ने अपने फोन से नगर कोतवाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया। साथ ही बताया कि नुमाइश में एक मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है, वह फिलहाल उनके साथ है। जिस पर नगर कोतवाल की तरफ से कहा गया कि बच्चे को नुमाइश चौकी पर लेकर जाओ, यहां फोन करने का क्या मतलब है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति व स्थानीय लोगों ने एक बार फिर बच्चे के परिजनों की तलाश की। करीब आधे घंटे बाद मासूम के परिजन मिलने पर उन्हें उनका बच्चा लोगों ने सौंप दिया। इसके बाद नगर कोतवाल को फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस के इस संवेदनहीन कार्य की शिकायत ट्विटर के जरिए यूपी पुलिस, आईजी मेरठ रेंज व बुलंदशहर पुलिस से की। जिसके बाद देर रात ही यूपी पुलिस के ट्विटर से बुलंदशहर पुलिस को मामले को संज्ञान मे लेकर कार्रवाई की बात कही गई थी। जिस पर बुलंदशहर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई फोन नहीं आया है और मासूम को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी एन कोलांची ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मासूम को रात में ही उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed