फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सोता रहा परिवार, चोरों ने नगदी-ज्वेलरी किया साफ

सोता रहा परिवार, चोरों ने नगदी-ज्वेलरी किया साफ

Sat, 31 Mar 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोता रहा परिवार, चोरों ने नगदी-ज्वेलरी किया साफ
सोता रहा परिवार, चोरों ने
विज्ञापन

नगदी-ज्वेलरी किया साफ
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यूशिवपुरी स्थित एक मकान में परिवार दूसरे कमरे में सोता रहा और चोरों ने घर में घुसकर नगदी और ज्वेलरी हाथ साफ कर दिया। सुबह जगने पर लोगों को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।

शुक्रवार रात मोहल्ला न्यूशिवपुरी निवासी संजू शर्मा पुत्र बांकेलाल अपने परिवार के साथ घर पर कमरे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। कमरे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने बीस हजार रुपये नगदी, सोने-चांदी की ज्वेलरी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जगे और कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed