{"_id":"5cc9e596bdec220775592f40","slug":"71556735382-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मां-बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने नगर कोतवाली में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों आरोपियाें की तलाश में जुट गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मंगलवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोमवार शाम वह और उसकी मां घर पर थीं। इस दौरान नगर के ऊपरकोट निवासी युवक शहजाद उर्फ सुखा व मंसूर गाजी उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने मां-बेटी के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़ित मां-बेटी का शोर सुनकर अन्य लोगों को आते देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।