फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   70 km search for the three missing in river

गंगा में 70 किमी तक तीनों लापता की तलाश

Sat, 27 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
70 km search for the three missing in river
गंगा नदी - फोटो : Self

मृतक परिवार के मुखिया राजे की बेटी प्रीति, ड्राइवर ओमपाल और भगत सलीम की तलाश में पुलिस ने गंगा के करीब 70 किमी एरिया में छानबीन की है। घाटों के किनारे-किनारे तीनों लापता की तलाश की जा रही है। पुलिस लापता लोगों को ढूंढने के लिए स्पेशलिस्ट गोताखोरों की मदद भी ले रही है, लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


घटना के बाद से गायब राजे की बेटी प्रीति, तांत्रित सलीम और ड्राइवर ओमपाल की तलाश तेज कर दी है। इन्हीं लापता लोगों के मिलने से घटना की सही वजह तक पहुंचा जा सकता है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सबसे ज्यादा नजर प्रीति पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


तीनों लापता लोगों की तलाश के लिए नरौरा एसओ हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नरौरा से अलीगढ़ और कासगंज के नगरई झाल तक तलाशी अभियान चलाया है। गंगा के किनारे-किनारे पुलिस गोताखोरों के साथ सर्च अभियान चला रही है। गंगा में जल का स्तर अधिक होने के कारण पुलिस और गोताखोरों को तलाशी अभियान में काफी दिक्कत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट में मिला शव, ड्राइवर के शव होने की अफवाह
तीनों लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस को रामघाट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक शव मिला। शव मिलते ही यह अफवाह फैली कि यह ड्राइवर ओमपाल का शव है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए ओमपाल के साले को मौके पर बुलाया। ओमपाल का शव मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने शव पहचानने से इंकार कर दिया।

ओमपाल के साले ने बताया कि उसकी उम्र करीब 35 से 38 के बीच है, जबकि गंगा में मिले वृद्ध की उम्र करीब 70 के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed