{"_id":"56fbfc4d4f1c1be44af00c90","slug":"7-year-old-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सात साल की बच्ची से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर सात साल की बच्ची से रेप
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई मां की गैर मौजूदगी में 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोपी ने बच्ची के पिता को शराब के नशे में धुत करने के बाद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चारा लेकर खेत से लौटी मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी कक्षा दो की छात्रा है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह खेत पर चारा लेने गई थी। घर पर पति और उसकी बच्ची दोनों थे। शाम करीब 5 बजे पड़ोस के दो युवकों ने उसके पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया।
विज्ञापन
पति के बेसुध होने का फायदा उठाकर एक युवक तमंचे के बल पर उसकी बेटी को घर के अंदर ले गया। दूसरा युवक घर बराबर में दीवार पर बैठकर निगरानी कर रहा था। शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर जब वह चारा लेकर लौटी तो बेटी को तलाश करने लगी।
विज्ञापन
जैसे ही वह घर के अंदर घुसी तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में वह बच्ची को लेकर चौकी पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
छेड़छाड़ में हवालात की हवा खा चुका है आरोपी
बताते हैं कि करीब एक साल पहले आरोपी ने गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। लेकिन बाद में पीड़ित पक्ष ने दबाव में आकर समझौता कर लिया था। ग्रामीणो का कहना है कि यदि उस समय कार्रवाई हो गई होती तो आरोपी बच्ची के साथ इस तरह की घटना को अंजाम न देता।
वारदातें अब तक
मार्च 2015 में नगर कोतवाली क्षेत्र में शादी समरोह में आई 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म।
मई 2015 में नगर कोतवाली क्षेत्र के पन्नी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म।
जुलाई 2015 में नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
अप्रैल 2015 में थाना खुर्जा देहात इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म।