{"_id":"5bdde34fbdec2204de740d1e","slug":"51541268303-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंफर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंफर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
गांव के पास समसपुर रोड परशुक्रवार रात डंफर ने बाइक सवार तीन लोगों कुचल दिया। इसमें से अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक डंफर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार रात सीकरी गांव निवासी कपिल पुत्र देवी सिंह गांव के ही भोलू और नंदू के साथ बाइक पर कहीं से अपने गांव जा रहे थे। समसपुर रोड पर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना को देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कपिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद चालक डंफर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।