फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   500 thong liquor seized

रोड़ी में छिपाकर लाई गई 500 पेटी शराब पकड़ी

Thu, 27 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
500 thong liquor seized
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
आबिदनगर स्थित एक बंद पॉटरी फैक्ट्री से आबकारी विभाग की टीम ने 18 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए ट्रक चालक ने खुलासा किया है कि करीब 25 लाख रुपये की शराब मेरठ के टीपीनगर में उतारी जा चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए 10 टायरा ट्रक में रोड़ी के बीच में शराब की पेटियां रखी थी।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आनंद राय ने बताया कि डीएम के आदेश पर आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर आबिद नगर स्थित बंदी पॉटरी फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री से 500 पेटी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


छापेमारी के समय बंद फैक्ट्री में ट्रक से शराब की पेटियां उतारी जा रही थी। पुलिस ने  आरोपी ट्रक चालक करतार सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी शामली को दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ मेें चालक ने खुलासा किया है कि ट्रक में 1200 पेटियां भरी थी, जिसमें से 700 पेटियां मेरठ के टीपीनगर में उतार जा चुकी है। शेष 500 पेटियों को खुर्जा में देना था। ट्रक मालिक बल्लभगढ़ लुहारी निवासी अरविंद कुमार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed