{"_id":"5b84495542c792462f5ea73b","slug":"41535396181-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल,साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल,साथी फरार
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी फरार
सिकंदराबाद। हत्या और लूट जैसे दर्जन भर से अधिक मामलों में वांछित सोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा है। उसपर 50 हजार रुपये इनाम था। रविवार रात गुलावठी फ्लाईओवर के निकट हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिकंदराबाद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि रविवार रात वह पुलिस टीम के साथ गुलावठी फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने जोखाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों से रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पीछे की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। बदमाश जंगल की ओर भागने लगे। बाइक फिसलने के कारण बदमाश नीचे गिर गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश ने अपना नाम सोनू निवासी ग्राम चचोई थाना खुर्जा देहात बताया।
कोतवाल ने बताया कि सोनू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके खिलाफ अलीगढ़, खुर्जा देहात, सिंकदराबाद में लूट और हत्या के 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अलीगढ़ में उसपर गैंगस्टर और खुर्जा देहात में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। अपने भाई अशोक व गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी मनीष भाटी की 31 मई को गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अशोक, राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोनू व अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सोनू की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित है। सोनू के पास से एक पिस्टल, दो खोखे, पांच जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।