{"_id":"5b084eed4f1c1bb06e8b491b","slug":"41527271149-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने की विवाहिता को जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने की विवाहिता को जलाने की कोशिश
Updated Fri, 25 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जलाने की कोशिश
खुर्जा। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह विवाहिता की जान बचाई। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव चचोई निवासी दीपचंद्र ने अपनी बेटी रानी की शादी चार साल पूर्व अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो