{"_id":"5803ca104f1c1b762b291311","slug":"4-arrested-with-a-car-crook-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की कार के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की कार के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लूट की कार के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को पुलिस ने कई दिन पहले ही पकड़कर लिया था। वहीं, आरोप है कि मामले में पकड़े गए एक प्रशासनिक अफसर के बेटे समेत चार रसूखदार आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया है।
रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार रात तलाशी के दौरान स्नेहा गार्डन के पास तरुण चौधरी निवासी आवास विकास, सन्नी निवासी चांदपुर रोड, गौरव निवासी राजकीय विद्यालय और बबलू निवासी हरी एंक्लेव को लूट की कार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि कार एक जुलाई को दिल्ली के बसंत विहार से लूटी गई थी।
विज्ञापन
कार का रंग और नंबर बदलवा दिया था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन पहले दबोच लिया था। इस मामले में अलीगढ़ के एक प्रशासनिक अफसर का बेटा और एक प्रमुख बिल्डर का बेटे सहित चार अन्य युवक भी शामिल थे। इसमें से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा भी था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। वहीं, बताया जा रहा हैकि एसओजी की टीम ने लूटी हुई कार में घूमने वाले करीब 10 लड़कों को भी उठाया था। लेकिन बाद में उन्हें वसूली कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
नेताजी ने भी की पैरवी
पूरे मामले में अलीगढ़ के चार रसूखदार युवकों के फंसते ही केंद्रीय राजनीति से जुड़े एक नेताजी सक्रिय हो गए। एक बड़े नेता के पुत्र इन नेताजी के फोन से ही अलीगढ़ के दो युवकों को सौदेबाजी कर छोड़ा गया था। नेताजी ने मजबूती के साथ इन युवकों को छुड़वाने के लिए पैरवी की।
मामले में उचित कार्रवाई की गई है। किसी को छोड़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
मान सिंह चौहान, एसपी सिटी