{"_id":"570003894f1c1b4377f00268","slug":"35-flown-by-changing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 15 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। गांव धीमरी निवासी संजय पुत्र रघुराज ने पुलिस को तहरीर दी कि शनिवार सुबह वह 10 बजे भूड़ चौराहा स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गया।
विज्ञापन
रुपये नहीं निकले तो वहां खड़े दो लोगों ने मदद करने के नाम पर उससे एटीएम कार्ड ले लिया। बाद में एटीएम मशीन खराब बताकर कार्ड लौटा दिया। करीब एक घंटे बाद मोबाइल पर दो मैसेज आए। इसमें उसके खाते से 10-10 हजार रुपये निकाले जाने का जिक्र था। इसके बाद अगला मैसेज 15 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग का आया।
विज्ञापन
इसके बाद वह आनन-फानन एटीएम पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने बैंक अफसरों से इस बाबत सूचना देकर कार्ड ब्लॉक करने के लिए कहा।
मालूम रहे कि क्षेत्र में इसी साल अब तक एटीएम कार्ड बदल कर खाते के रकम निकालने की चार वारदातें हो चुकी हैं।