{"_id":"5cd5be4ebdec22070b272d5c","slug":"31557511758-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: महिला की हत्या कर सिर और अंगुलियां काटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरिंदगी: महिला की हत्या कर सिर और अंगुलियां काटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदगी : महिला की हत्या कर सिर और अंगुलियां काटीं
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली के जंगल में सड़क किनारे एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतका का दायां हाथ कलाई से काटा गया है, जबकि बाएं हाथ की अंगुलियों को भी काट कर आरोपी साथ ले गए हैं।
गांव उटरावली के जंगल में सड़क किनारे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसके सिर, दाएं हाथ का पंजा और बाएं हाथ की अंगुलियां काट दीं। मृतका के गायब अंगों की पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं मिला है। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सीओ सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त की कोशिश जारी है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शिनाख्त होने पर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
---------
...तो जंगल में ही काटा गया सिर और हाथ!
उटरावली जंगल में मिले महिला का शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है। शायद महिला की हत्या कर मौके पर ही उसका सिर, हाथ व अंगुलियां काटी गई हैं। मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
-----------
संदेह के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली
जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली महिला का शव मिलने के बाद संदेह के घेरे में नजर आ रही है। आखिर सड़क किनारे महिला का शव फेंककर अपने साथ आरोपी उसका सिर व अन्य अंग ले गए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। रात में चेकिंग व्यवस्था दुरुस्त होती तो शायद आरोपियों को दबोचा जा सकता था।