फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अशरीन हत्याकांड: पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अशरीन हत्याकांड: पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अशरीन हत्याकांड: पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अशरीन हत्याकांड: पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन, 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने में फेल साबित हो रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर को मृतका को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी फरहीन खान पत्नी साजिद अली ने अशरीन हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि अकबरपुर निवासी उनकी बहन अशरीन का निकाह कमालपुर निवासी युवक मोना उर्फ रियान के साथ हुआ था। लेकिन, उसकी अभी विदाई नहीं की गई थी। आरोप है कि मोना उर्फ रियान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसका मामा अमर प्रधान निवासी गांव कमालपुर मोना का सहयोग करता है। आरोप है कि शनिवार शाम को अमर प्रधान की सोची समझी साजिश के तहत मोना अपने साथ अजल व नजफ को साथ लेकर अकबरपुर स्थित अशरीन के घर पहुंच गया। साथ ही अशरीन को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। अशरीन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी व उसके साथियों ने गोली मारकर अशरीन की हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशरीन की मौत दो गोली लगने के कारण होना सामने आया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे कारतूस बरामद किए हैं। घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं दबोच सकी है।
विज्ञापन

------
दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
वहीं, अशरीन हत्याकांड मामले में रविवार को एक और मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी मोना पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें मृतका के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि अशरीन के भाई ने ही उसकी हत्या कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मृतका की बहन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा भी कर दिया जाएगा। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है, लेकिन अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-तपेश्वर सागर, देहात कोतवाल
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed