फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोहल्ला खत्रीवाड़ा में देवी मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के गांव भूरागढ़ी निवासी मनोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताया गया कि तीन साल पहले मनोज की शादी गाजियाबाद निवासी आरती (22) के साथ हुई थी। वह अपनी माता सावित्री और आरती के साथ खत्रीवाड़ा में देवी मंदिर के पास चार महीने से किराए के मकान मेें रह रहा था। सावित्री ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मनोज ड्यूटी पर गया था। दोपहर में वह पड़ोस में ही सत्संग में चली गई थी। जब वह सत्संग से वापस लौटी तो आरती जंगले से रस्सी से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरती के शव को उतरवाया और कमरे के बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसआई राम बाबू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed