{"_id":"5b8ecc36867a5548636f334d","slug":"31536085046-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा की गला दबाकर हत्या खेत पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा की गला दबाकर हत्या खेत पर मिला शव
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
विधवा की गला दबाकर हत्या खेत पर मिला शव
सिकंदराबाद। खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई विधवा की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। सूचना पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपानी निवासी बॉबी (30वर्ष) पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकचंद मंगलवार की शाम पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने खेत में बाबी का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर निशान थे। प्रथम दृष्टया उसकी गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस जांच कर रही हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
छह माह पूर्व हुई थी पति की मौत
सिकंदराबाद। मृतका का पति त्रिलोकचंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। छह माह पूर्व उसकी शराब पीने से मौत हो गई थी। मृतका के दो बेटे है। वह घर में परचून की दुकान भी चलाती थी।